हिमाचल: देर रात तक घर नहीं लौटा व्यक्ति, सुबह फंदे से लटकता मिला शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया शव

हिमाचल: देर रात तक घर नहीं लौटा व्यक्ति, सुबह फंदे से लटकता मिला शव

- Advertisement -

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के गांव बमलाध में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, जिला मंडी की ग्राम पंचायत टांडू के बमलाध भटोग गांव में रहने वाला वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र जगदीश कुमार शुक्रवार रात को देर से घर लौटा। घर पहुंचने के बाद वह अकेले जाकर घर के एक कमरे में सो गया। जब सुबह वह काफी समय तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी उसे उठाने गई और उसने देखा कि वीरेंद्र का शव पंखे से लटका हुआ है।


यह भी पढ़ें: जबलपुर में तैनात हिमाचल के जवान ने पत्नी सहित फैमिली क्वार्टर में लगाया फंदा

जिसके बाद उसने तुरंत परिवार के बाकी सदस्यों को बुलाया और पुलिस को भी इस बाबत सूचित किया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और मामले में परिवार के सभी सदस्यों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | Himachal News | latest news | latest himachal news in hindi | mandi news | Himachal headlines in Hindi | Himachal Breaking News | today himachal news | himachal abhi abhi news | himachal news live | current news of himachal pradesh | मंडी | himachal news online | हिमाचल | boy found dead | state news | tandu panchayat | abhi abhi | Mandi | HP breaking
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है