-
Advertisement

फतेहपुर: पैदल चल रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने कुचला, हालत गंभीर
फतेहपुर। पुलिस थाना फतेहपुर (Fatehpur) के तहत पंचायत मनोह सिहाल के गांव सिहाल के पास बुधवार देर रात किसी अज्ञात वाहन (Unknown Vehicle) ने एक राहगीर को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल (Seriously Injured) कर दिया। घायल राजगीर लाल चन्द निवासी बनगढ किसी काम से सिहाल आया था।
वह पैदल (Walking Along The Road) ही आ रहा था कि अज्ञात गाड़ी उसे कुचलते हुए फरार हो गई। लाल चन्द को परिजन सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गये। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले नूरपुर ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने पठानकोट (Pathankot) रेफर किया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) ले जाया गया है। पुलिस थाना फतेहपुर के एएसाई (आईओ) राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द राजगीर को वाहन और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।