-
Advertisement
हर समय 5 किलो सोना पहनता है ये शख्स, करता है ऐसा काम
आमतौर पर हर व्यक्ति सोने के गहने पहनने से पहले कई बार सोचता है। जबकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सोना (Gold) पहनना काफी पसंद होता है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस शख्स को सोने के गहनों का इतना ज्यादा शौक है कि ये हर वक्त पांच किलो से ज्यादा के गहने पहनकर अपना हर काम करता है।
यह भी पढ़ें:यात्रियों के लिए ‘मसीहा’ बनकर आया ये बस कंडक्टर, किया ऐसा काम
वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में रहने वाले दो नगॉक थुआन (34) फूड कॉर्नर चलाते हैं। उनके शरीर पर सजे सोने के गहने ही उनकी पहचान बन चुके हैं। उनकी दुकान पर आने वाले लोगों का ध्यान उनसे ज्यादा उनके शरीर पर लदे सोने के गहनों पर होता है। ये शख्स अपने शहर में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। इनकी दुकान में आकर लोग इनके साथ फोटो
खिंचवाना पसंद करते हैं। उन्हें अपने गहनों को डिस्प्ले करना का काफी शौक है। उनका मानना है कि ऐसा करने से उन्हें बिजनेस में भी फायदा मिलता है।

थुआन के शरीर पर कुल 10 सोने की अंगूठियां, 30 सोने के ब्रेसलेट और 12 से ज्यादा नेकलेस हैं। थुआन ने डिजाइनर इयररिंग्स, पायल और पैरों की उंगलियों में भी रिंग्स पहनी हुई हैं। उनके शरीर पर लदे गहनों का वजन 5 किलोग्राम के करीब है। थुआन का दावा है कि अगर उनके ये गहने नकली निकले तो वे गहने पहनना छोड़ देंगे।
