-
Advertisement
Manali | Snowfall | Alert |
हिमाचल के दुर्गम जिला लाहुल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मनाली में सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाने से ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद बंधी हुई है शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज भी पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है।
