-
Advertisement
यहां पेड़ पर ईंट बांधने आते हैं लोग, शादी की मन्नत होती है पूरी
भारत में रहस्यमयी चीजों व जगहों की कोई कमी नहीं हैं। हमारे देश के हर राज्य में कोई ना कोई चमत्कारी जगह या चीज जरूर मिल जाएगी। आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी पेड़ (Magical Tree) के बारे में बताएंगे, जहां पत्थर बांधने से कुछ ही महीनों में शादी हो जाती है।
ये भी पढ़ें-इस पेड़ की हैं इंसानों जैसी हरकतें, गुदगुदी करने पर लगता है हंसने
बता दें कि ये चमत्कारी पेड़ बिहार के मुंगेर (Munger) जिले के जमालपुर काली पहाड़ी पर स्थित मां काली के मंदिर के पास में स्थित है। ये चमत्कारी पेड़ एक बरगद का पेड़ है। इस बरगद के पेड़ को कुंवारे लोगों के लिए वरदान माना जाता है। इस पेड़ को कुवारों की शादी की मनोकामना पूरी करने वाला पेड़ भी कहा जाता है।
कहा जाता है कि अगर कोई भी कुंवारी लड़की या लड़का इस पेड़ में ईंट बांध कर अपनी शादी के लिए मन्नत मांगता है तो उसकी ये मन्नत कुछ ही महीनों में पूरी हो जाती है। बताया जाता है कि यहां कुंवारे लोग पेड़ की टहनी में ईंट या इसका टुकड़ा लाल कपड़े में लपेटकर बांध देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी तीन महीने में शादी हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई लोगों की मन्नत पूरी हुई है। अब वे लोग खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रहे हैं। लोगों का कहना है कि पेड़ पर ईंट बांधने के बाद जिन लोगों की शादी हो जाती है तो वे फिर दंपति मिलकर पेड़ पर बांधी गई ईंट को खोलने आते हैं। लोगों ने बताया कि यहां वाले कम लोग आते थे, लेकिन अब यहां काफी भीड़ होती है।
