-
Advertisement
इस पेड़ की हैं इंसानों जैसी हरकतें, गुदगुदी करने पर लगता है हंसने
Last Updated on June 9, 2022 by sintu kumar
कहा जाता है कि पेड़-पौधों में भी इंसानों की तरह जीवन होता है। हमारे देश में कई पेड़-पौधों को भगवान का दर्जा दिया गया है और इनकी पूजा भी की जाती है। हालांकि, हमारे देश में बहुत सारे पेड़ ऐसे हैं जो रहस्य से भरे पड़े हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल में एक जंगल में एक ऐसा पेड़ है, जिसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। दरअसल, ये पेड़ इंसानों जैसी हरकत करता है।
यह भी पढ़ें:पेड़ों को गाड़ियों के हॉर्न से होती है दिक्कत, ऐसे करते हैं शोर को महसूस
बता दें कि ये पेड़ उत्तराखंड के कालाढूंगी के जंगलों में है। इस पेड़ को इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। अगर कोई भी पेड़ को छूता है तो पेड़ को गुदगुदी होना शुरू हो जाती है और इसकी टहनियां और पत्तियां हंसने लगती है। इतना ही नहीं इस पेड़ के तने को छूने से इस पेड़ की शाखाएं हिलने लगती हैं। यही कारण है कि इस पेड़ को हंसने वाला पेड़ (Laughing Tree) कहा जाता है।
इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस पेड़ का वानस्पतिक नाम रेंडिया डूमिटोरम है। इस पेड़ को गुदगुदी कैसे होती है अभी तक इस बात पर कई सारो शोध किए जा चुके हैं। लोगों का कहना है कि इस पेड़ को हाथ लगाने पर पेड़ के सारे तने जोर-जोर से हिलने लगते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page