-
Advertisement

VIDEO: एमएस धोनी की स्टंपिंग पर फिदा हुए मैथ्यू हेडन, बोल दी यह बड़ी बात
IPL 2025: आईपीएल 2025 के तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई और इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली। मैच के दौरान एमएस धोनी का कमाल विकेट के पीछे देखने को मिला जिसमें सभी फैंस को एकबार फिर से उनके पुराने दिनों की याद आ गई। धोनी 43 की उम्र में भी विकेट पीछे बिजली की भी तेजी से अपना कमाल दिखाते हुए दिखाई दिए। मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव को सेकेंड के भी 12वें हिस्से भी कम समय लेते हुए उन्हें स्टंप आउट करते हुए पवेलियन भेजने का काम किया। धोनी के इस कारनामें को देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडनभी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
𝙁𝙖𝙨𝙩. 𝙁𝙖𝙨𝙩𝙚𝙧. 𝙈𝙎 𝘿𝙝𝙤𝙣𝙞
Watch #CSK legend’s jaw-dropping reflexes behind the stumps
Updates
https://t.co/QlMj4G7kV0#TATAIPL | #CSKvMI | @ChennaiIPL | @msdhoni pic.twitter.com/S26cUYzRd8
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2025
मैथ्यू हेडन ने धोनी के इस स्टंप की तारीफ करते हुए कहा-धोनी भले ही 43 साल के हैं लेकिन वह विकेटों के पीछे अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं। वह आग उगल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने एक छोर से पारी को संभालने का प्रयास किया जिसमें 11वें ओवर में उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आगे निकलकर अपना बल्ला तो घुमाया लेकिन गेंद को मिस कर गए। वहीं विकेट के पीछे खड़े धोनी ने गेंद को पकड़ने के साथ ही उसे तुरंत स्टंप पर लगाने के साथ बेल्स को बिखेर दिया। धोनी के इस तरह से स्टंप करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है।
पंकज शर्मा