-
Advertisement
बाउंड्री पर कैच पकड़ने के नियम में होने जा रहा बड़ा बदलाव, अब ऐसा नहीं कर पाएगा फील्डर
Cricket Rules Changed: क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। क्रिकेट के सभी नियम बनाने वाले मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) जल्द ही बड़ा फैसला लेने वाला है। जिससे क्रिकेट खेल पर तगड़ा असर पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने बाउंड्री के पास किए गए कैच को लेकर एक नया कानून लागू करने का फैसला किया है।
Outrageous catch from Michael Neser 😱
Allow Glenn Maxwell to explain why it's a legit catch #BBL12 pic.twitter.com/7YORTIUFat
— 7Cricket (@7Cricket) January 1, 2023
अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने नियम में बदलाव करते हुए साफ किया है कि अब कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर हवा में रहते हुए गेंद को सिर्फ एक बार ही छू सकता है। अगर वह दूसरी बार गेंद को छूता है या कैच पूरा करने से पहले मैदान के बाहर गिर जाता है, तो बल्लेबाज को छक्का दिया जाएगा। यह नियम आईसीसी की प्लेइंग-XI में इसी महीने से लागू हो जाएगा। जबकि MCC में ये बदलाव अक्टूर 2026 से लागू होगा।
कैच साफ-सुथरा और निष्पक्ष लगे
यह नियम रिले कैच (जब एक फील्डर गेंद को दूसरे फील्डर की ओर फेंकता है) पर भी लागू होगा। अब अगर कोई फील्डर सीमा के बाहर से अपने साथी को गेंद फेंकता है, तो उसे पहले खुद मैदान के अंदर वापस आना होगा। एमसीसी ने कहा कि यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि दर्शकों को कैच साफ-सुथरा और निष्पक्ष लगे। हालांकि, एमसीसी ने पुराने कानून को पूरी तरह नहीं बदला है। अब भी पहला गेंद संपर्क तभी वैध माना जाएगा जब फील्डर का आखिरी संपर्क ज़मीन से बाउंड्री के अंदर हो।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
