-
Advertisement
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची MCI की टीम, व्यवस्थाओं की हो रही जांच
हमीरपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया( MCI) की एक टीम आज डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर( Dr. Radhakrishnan Medical College Hamirpur) पहुंच गई है। ऑल इंडिया लेवल की ए टीम इस वर्ष कॉलेज में नए बैच को बैठाने के लिए यहां व्यवस्थाओं की जांच कर रही है। इस दौरे के बाद टीम कॉलेज को अगले सत्र की एफिलिएशन देगी। 4 सदस्यों वाली इस टीम ने यहां पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के दस्तावेजों को भी चेक किया।
मेडिकल कॉलेज के लिए इस टीम का यह दौरा इसलिए बेहद जरूरी माना जा रहा है, क्योंकि इसी साल कॉलेज से पहला बैच भी पास आउट होना है। अब यह टीम यहां जो सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, उनका भी जायजा लेगी और अपनी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय के साथ-साथ मेडिकल काउंसिल को भी देगी। उसके बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस के बैच को बैठाने के लिए परमिशन मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ रमेश चौहान का कहना है कि मेडिकल काउंसिल की टीम आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


