-
Advertisement
सीएम जयराम संग नहीं हो पाई डॉक्टरों की बैठक, जाने संयुक्त संघर्ष समिति का अगला ऐलान
शिमला। हिमाचल में आज यानी शुक्रवार को सीएम जयराम ठाकुर के साथ होने वाली मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (Medical Officers Association) के पदाधिकारियों की बैठक स्थगित (Meeting Postponed) हो गई है। सीएम जयराम ठाकुर की अचानक तबियत खराब होने के चलते ही यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। यह जानकारी संयुक्त संघर्ष समिति की आज आपातकालीन बुलाई गई बैठक में दी। बैठक का संचालन संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सीएम जयराम की अचानक तबीयत खराब हो जाने की वजह से जो बैठक चिकित्सकों के साथ निश्चित थी, वह स्थगित करनी पड़ी। इसका एक कारण सीएम जयराम का दिल्ली (Delhi) जाना भी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में इस वक्त हमारी नहीं सीएम जयराम की कुर्सी है खतरे मेंः कुलदीप राठौर

वहीं, बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) के दिल्ली से स्वस्थ होकर लौटने तक डॉक्टर अपने संघर्ष को और तेज नहीं करेंगे। बैठक में फैसला लिया है कि 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक (Pen Down Strike) यथावत चलती रहेगी। सोमवार 21 फरवरी को संयुक्त संघर्ष समिति एक बार फिर बैठक कर आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश के चिकित्सक (Doctors) अपनी पेन डाउन हड़ताल साढ़े 9 बजे से 11:30 तक जारी रखेंगे।
बैठक में यह रहे मौजूद
संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से टांडा से डॉ मुकुल भटनागर, डॉक्टर हर्षवर्धन, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की तरफ से डॉक्टर अंकुर, गौतम, नेरचौक मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉक्टर विशाल जमवाल, डॉक्टर अनुपम बदन, चंबा मेडिकल कॉलेज की तरफ से दिलबाग ठाकुर, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की तरफ से डॉक्टर संजय ठाकुर, डॉक्टर आशीष व अन्य सदस्य मौजूद रहे
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

