-
Advertisement
परिणीति के हाथों पर चढ़ा राघव चड्ढा के प्यार का रंग, जानें कब लेंगे दोनों सात फेरे
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा की शादी का उनके फैंस कब से इंतजार कर रहे थे। उनके फैंस के लिए यह बेहद खुश खबर है कि दोनों 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। 19 सितंबर को परिणीति ने राघव के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाई थी। सोशल मीडिया (Social Meadia) पर एक्ट्रेस के एक फैन पेज ने तस्वीरें शोयर की हैं फोटो में राघव चड्ढा और परि गुरुद्वारे में प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
दिल्ली में हुआ मेहंदी फंक्शन
आपको बता दें कि राघव और परिणीति का मेहंदी फंक्शन दिल्ली में हुआ है। टाइट सिक्योरिटी होने के कारण फंक्शन की फोटोज और वीडियो नहीं आ पा रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। परिणीति ने हाथ जोड़े हुए हैं और उनके हाथों में मेहंदी (Mehandi)लगी हुई है।
दोनों उदयपुर में लेंगे सात फेरे
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर (Udaipur) में होने वाली है। शादी के फंक्शन 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। 23 को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होने वाली है फिर शादी 24 सितंबर को दोपहर में होगी। उसके बाद शाम को रिसेप्शन रखा गया है।
चंडीगढ़ में होगा दूसरा ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर के बाद दूसरा रिसेप्शन चंडीगढ़ में होने वाला है। चंडीगढ़ (Chandigarh) में ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। जहां रिपोर्ट्स की माने तो कई राजनेता शामिल होंगे। हीरोइन अपने दोस्तों के लिए भी एक रिसेप्शन रख सकती हैं हालांकि ये कहां होगा इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
