-
Advertisement
हिमाचल मौसम: प्रदेश में 6 से होगी झमाझम बारिश, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब मानसून (Monsoon) धीमा पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश कई इलाकों में अच्छी धूप खिली है। इसी तरह से आगे आने वाले चार दिन भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि सुबह शाम ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश में 6 सितंबर के बाद मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में आगामी 6 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है। जबकि कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, मंडी, शिमला में भारी बारिश की चेतावनी (Warning) भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक मानसून के हिमाचल (Himachal) से विदा होने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: 7 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर
हालांकि राजधानी शिमला (Shimla) में बुधवार रात जम कर बारिश हुई, लेकिन गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। शिमला शहर में रात को 8ण्4 और दिन में दो मिलीलीटर बारिश (Rain) दर्ज की गई। बुधवार को नाहन शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आठ मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में चार दिन मानूसन धीमा पड़ेगा और 6 सितंबर के बाद फिर से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रो में बारिश होगी, जबकि कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, शिमला, मंडी, कुल्लू में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा की जुलाई माह के मुकाबले अगस्त महीने में बारिश कम हुई है। हालांकि इस बार मानूसन में अच्छी बारिश हुई है, प्रदेश में 20 से 25 सितंबर तक मानसून विदा होने की उम्मीद है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

