-
Advertisement
अर्की पहुंचे मंत्री राकेश पठानिया, उपचुनाव से पहले कांग्रेस को दिलायी धर्मशाला और पच्छाद की याद
Last Updated on August 3, 2021 by Vishal Rana
सोलन। अर्की को जीतने के लिए बीजेपी (BJP) ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। कई मंत्री उपचुनाव (BY Election) से पहले कई मंत्री अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को सूबे के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया (Minister Rakesh Pathania) भी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी आम लोगों के विश्वास का पर्याय है। डबल इंजन की सरकार हमेशा लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश पठानिया ने कहा, “2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने समूचे विश्व में भारत को नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट के समय में भी दूरदर्शी और त्वरित निर्णय लेकर देश की तरक्की और लोगों के विश्वास को कायम रखा है। भारत आज न केवल देश के लोगों को बल्कि विश्व के कई अन्य देशों को भी कोविड-19 से बचाव के लिए टीके उपलब्ध करवा रहा है”।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: खालिस्तानियों की धमकी और बारिश से हुए नुकसान पर क्या बोले जयराम, पढ़ें
राज्य की कई योजनाओं की मिली तारीफ
वहीं, वन मंत्री ने कहा कि हिमचाल में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यसरकार लोगों के हित में कार्यरत है। प्रदेश सरकार की हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर योजना, सहारा योजना जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के समय में न केवल प्रदेशवासियों को समय पर दवा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई, बल्कि सभी जिले में निचले स्तर तक ऑक्सीजन की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
कांग्रेस को दिलायी धर्मशाला की हार की याद
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश पठानिया ने कई बार कांग्रेस पर तंज कसे। उन्होंने पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा के उपचुनाव का जिक्र किया। राकेश पठानिया ने कहा कि जनता जान गयी है कि कांग्रेस एक नेतृत्वविहीन पार्टी बन चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र के युवा नेता रतन पाल क्षेत्र के विकास के लिए सत्त सक्रिय हैं। राकेश पठानिया ने लोगों से आग्रह किया कि सभी भाजपा में अपने विश्वास को कायम रखें। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। अर्की विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंहकी मृत्यु के बाद अर्की विधानसभा की सीट खाली हुई है। जिस पर आगामी महीने में उपचुनाव कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: खालिस्तानियों की धमकी और बारिश से हुए नुकसान पर क्या बोले जयराम, पढ़ें