-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/06/suicide-1.jpg)
हमीरपुर में वृद्ध दंपती द्वारा गोद ली नाबालिग लड़की ने लगा लिया फंदा
हमीरपुर। हिमाचल में आत्महत्या (Suicide) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला हमीरपुर (Hamirpur) जिले से सामने आया है, जहां पर पुलिस चौकी अवाहदेवी के हिम्मर की एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि लड़की को एक वृद्ध दंपती ने गोद लिया था। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस संबंध में मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ब्यास नदी में युवक का शव, ससुराल में पेड़ से लटकी मिली व्यक्ति की लाश
मिली जानकारी के अनुसार हिम्मर गांव के 82 वर्षीय वृद्ध विचित्र सिंह ने इस लड़की को बचपन में ही गोद ले लिया था। परिवार में वृद्ध दंपती और लड़की ही रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार खुश था, लेकिन शनिवार सुबह लड़की ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इससे हर कोई स्तब्ध है। वहीं, परिजनों ने जब लड़की का शव (Dead Body) लटका हुआ देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद का कहना है कि लड़की के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group