-
Advertisement
चौपाल में नाबालिग से दु#ष्कर्म: गर्भवती हुई तो सामने आया मामला, FIR दर्ज
Minor Rape Case: शिमला के चौपाल उपमंडल में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और उसके बयान के आधार पर पुलिस थाना कुपवी ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मामला मूल रूप से जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से जुड़ा है और वहां से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर कुपवी थाना में इसे दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मई, 2025 में वह राजगढ़ क्षेत्र में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात संदीप नामक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे कुपवी थाना क्षेत्र के तहत अपने गांव लेकर गया, जहां वह करीब चार से पांच महीने तक उसके साथ रही। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस संबंध में पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
