-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/04/sukhu-1.jpg)
सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेगी हिमाचल में कांग्रेस चुनाव- बोले सुक्खू
शिमला। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता परिवर्तन के बजाय व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। कांग्रेस पार्टी विधायकों की संपत्ति और आय के साधनों को सार्वजनिक करने के मक़सद से पारदर्शिता कानून और जनहित के विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने और जिम्मेदारी तय करने के मक़सद से रिस्पांसिबिलिटी कानून भी लाएगी और चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा , कोई सीएम पद का चेहरा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा का रोड शोः नगरोटा से आने- जाने वालों के लिए आज ये है ट्रैफिक प्लान
शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुक्खू ने जयराम सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कि जयराम सरकार का कंट्रोल दिल्ली में है और सभी निर्णय दिल्ली बीजेपी हाईकमान ले रही है और सीएम लाचार नजर आ रहे है। महंगाई आसमान छू रही है। तेल, रसोई गैस, दालें सभी आम आदमी की पहुंच से बाहर है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 70 साल में इतनी कीमतें कभी नहीं बढ़ी जितनी पिछली आठ साल में बढ़ गई और बीजेपी केवल अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए काम कर रही है। पदयात्रा और रोडशो का मकसद जनता का महंगाई से ध्यान भटकाना है। आईपीएच में 4000 भर्ती सराज और धर्मपुर में बैकडोर भर्ती हुई हैं। कानून व्यवस्था का हाल यह है कि चिट्टा अब गांव में घर तक पहुंच रहा है। सरकार को चिट्टे के कारोबारी की संपत्ति जप्त करनी चाहिए और यह कानून बनना चाहिए। कई पार्टी कहती है कि हम एक पेंशन देंगे पर कांग्रेस पुरानी पेशंन बहाल करेगी।