-
Advertisement
Himachal : मां ने अपने 8 साल के बेटे सहित निगला जहर, एक की गई जान; दूसरा टांडा में भर्ती
Last Updated on September 21, 2021 by Deepak
कांगड़ा। हिमाचल में एक मां ने अपने 8 साल के बच्चे सहित जहर निगल लिया। जहर निगलने से मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा अस्पताल में भर्ती है। मामला पुलिस थाना बैजनाथ से सामने आया है। मृतक महिला की पहचान शिव रजनी ;35द्ध पत्नी भाग सिंह निवासी नौरी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें:Himachal : पांच माह पहले शादी के बंधन में बंधे दंपत्ति ने निगला जहर, गर्भवती है महिला
पुलिस को दिए बयान में मृतक महिला के ससुर ने बताया कि सुबह का खाना बहू अपने कमरे में लेकर गई थी। साथ ही वह अपने 8 साल के बेटे अंशु को भी कमरे में ले गई। जिसके बाद वह किसी काम को लेकर छत पर चले गए। करीब दो घंटे बाद जब वह नीचे आया तो देखा कि बहू और पोता दोनों अचेत अवस्था में पड़े हुए है। उन्होंने तुरंत ही एक निजी चिकित्सक को घर बुलाया। चिकित्सक ने उनकी बहू को मृत घोषित कर दिया और 8 साल के पोते को मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…