-
Advertisement
5000mAh बैटरी के साथ Moto E7 Plus हुआ लॉन्च: जानें कीमत और अन्य खूबियां
नई दिल्ली। लेनावो के स्वामित्व वाली मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने बिना किसी शोर शराबे के अपना नया फोन मोटो E7 प्लस (Moto E7 Plus) लॉन्च कर दिया है। यह इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है। हैंडसेट में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मिलेगा।
जानें इस किहास फोन की अन्य ख़ासियतें
कैमरे की बात करें तो मोटो ई7 प्लस में ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन में रियर पर 48 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। मोटो ई7 प्लस फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Moto E7 Plus को ब्राजील में BRL 1,349 ($255) यानि करीब 18,700 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अब Truecaller की होगी छुट्टी, गूगल का Verified Calls फीचर बताएगा कौन कर रहा कॉल
इसे नेवी ब्लू और ब्रॉन्ज कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में अड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो मोटो ई7 प्लस ऐंड्रॉयड 10 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 1.8GHz Qualcomm Snapdragon 460 चिपसेट पर काम करता है। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी की ब्राजील वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
