-
Advertisement
मानहानि केस में कंगना रनौत को नोटिस, जावेद अख्तर को लेकर दिया था अभिनेत्री ने बयान
Last Updated on February 2, 2021 by Sintu Kumar
मुंबई। अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों मे रहने वालीं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब एक ओर मुसीबत में फंस गई हैं। आए दिन कंगना रनौत को कहीं ना कहीं से नोटिस (Notice) मिलते रहते हैं, लेकिन अब मुंबई मजिस्ट्रेट (Mumbai Magistrate) की ओर से अभिनेत्री कंगना रनौत को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस एक मानहानि ( Defamation Case) से जुड़े मुकदमे का है। दरअसल ये मानहानि का मुकदमा प्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा किया गया है। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर एक बयान दिया था, जिसके बाद उन्होंने कंगना पर मानहानि का केस किया है।
यह भी पढ़ें: टपोरी कैसे बॉलीवुड पर करने लगा राज, जानिए Jackie Shroff के बर्थडे पर कुछ खास बातें
गौरतलब रहे कि हाल ही में लेखक जावेद अख्तर की ओर से कंगना रनौत पर आरोप लगाया था कि वो उनके बारे में मीडिया में गलत बयान दे रही हैं। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा है कि कंगना के बयानों की वजह से उनकी छवि को गहरा धक्का लगा है। उधर, जावेद अख्तर द्वारा की गई शिकायत के बाद कंगना रनौत ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि जावेद ने मुझे ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। कंगना के मुताबिक जावेद अख्तर ने उन्हें ये धमकी दी थी कि अगर मैं केस वापस नहीं लूंगी तो मेरे पास कुछ नहीं बचेगा। अब कंगना रनौत के इन्हीं बयानों के बाद लेखक जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर मानहानि का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अब मुंबई मजिस्ट्रेट की ओर से अभिनेत्री कंगना रनौत को नोटिस जारी किया गया है।