-
Advertisement
शिमला में पीने की पानी किल्लत, नगर निगम पानी की बौछार कर चमका रहा सड़क
Last Updated on September 16, 2021 by Deepak
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में पानी चार दिन बाद आ रहा है। वहीं, शिमला नगर निगम (Shimla Nagar Nighm) रिज और माल रोड को पानी से धो रहा है। राष्ट्रपति के आगामन के बाद स्वर्ण जयंती उत्सव की तैयारी को लेकर रिज को पानी की बौछाड़ों से साफ किया जा रहा है।
स्थानीय लोग लगा रहे आरोप
जहां पानी के टैंकर और मशीनों से पानी डाल कर रिज और माल रोड़ को साफ किया जा रहा है। जिस पर लोग अब सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि एक तरफ शहर में पानी का संकट चल रहा है, दूसरी ओर नगर निगम पानी की बर्बादी करने में जुटा है। शिमला निवासी नवीन पाल का कहना है कि जाखू में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। जिससे काफी मुश्किल हो रही है। नगर निगम शहर कि सड़कों को धोकर पानी की बरबादी करने में जुटा है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे शिमला, राज्यपाल आर्लेकर व सीएम जयराम ने किया स्वागत
सहुलियत देने के बजाए बढ़ा रहा मुश्किलें
उन्होंने कहा कि लोगों को सहूलियत देने के बजाय नगर निगम लोगो की मुश्किलें बढ़ा रहा है। एक तरफ शहर में पानी पर्याप्त ना होने का जल निगम तर्क दे रहा है। वहीं, शहर की सड़कों को धोने के लिए हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है।
बता दें पानी की परियोजनाओं में गाद आने के चलते जल निगम ने शहर में तीसरे दिन पानी की सप्लाई कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से शहर में पानी का संकट गहराया है। हालांकि, वीरवार को 42 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी जल निगम शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नही दे पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page