-
Advertisement
Nagrotabagwan / ED / EDRaids / Cryptocurrency / CRPF
कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां क्षेत्र में आज सुबह ED ने छापेमारी की। यह कार्रवाई CRPF के कड़े सुरक्षा घेरे में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ED की टीमों ने गोविंद गोस्वामी, आयुष हर्ब और रिटायर एसडीओ शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। गोविंद गोस्वामी टांडा मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वहीं शर्मा हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से रिटायर एसडीओ है। इसके अलावा ठारू क्षेत्र में स्थित आयुष हर्ब नामक फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक संदिग्ध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में की जा रही है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई।
