-
Advertisement
किरकिरी के बाद कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, हटाए गए आप नेताओं के नाम
मंडी। आप नेताओं को अपना पदाधिकारी बताने वाली लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने पहले अपनी जमकर फजीहत करवा ली और उसके बाद बीती देर रात को दूसरी लिस्ट जारी कर दी। दूसरी लिस्ट जारी करते वक्त कांग्रेस के नेताओं को सीरियल नंबर बदलना भी याद नहीं रहा। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कांग्रेस ने कैसे आनन-फानन में यह लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में उपाध्यक्ष वाली जानकारी में जबना चौहान का नंबर 3 पर नाम लिखा गया था जबकि रजनीश सोनी का नाम महासचिव वाली सूची में पहले नंबर पर लिखा हुआ था। इन नामों को काटकर जब दूसरी लिस्ट जारी की गई तो उसमें उपाध्यक्ष वाली सूची में नंबर 3 गायब था और महासचिव वाली सूची में नंबर 1 गायब था। अब जो नई लिस्ट जारी की गई है उसमें नंबर 3 गायब है। 1,2 के बाद सीधे 4 नंबर आ रहा है जबकि महासचिव वाली सूची सीधे नंबर 2 से शुरू हो रही है। इस नई लिस्ट को लेकर भी कांग्रेस की जमकर फजीहत हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि नंबरिंग तो सुधार लेते।
यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी का हिमाचल अध्यक्ष ही बीजेपी में शामिल-और भी गए
ये है पूरा मामला
दरअसल कांग्रेस ने पिछले कल मंडी जिला के नए पदाधिकारियों की एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में जबना चौहान को कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष तो रजनीश सोनी को महासचिव बताया गया था। जबकि इन दोनों ने 5 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर ली है। इस लिस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने कांग्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाई। हालांकि बाद में कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी करके इन नामों को हटा दिया है।


हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

