-
Advertisement

अफगानिस्तान से अपने घर पहुंचा सरकाघाट का नवीन, आज आएगा राहुल
मंडी। अफगानिस्तान में बिगड़े हालतों के बाद घर वापसी के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद सरकाघाट का नवीन ठाकुर बीती देर रात को अपने घर पहुंच गया। जैसे ही नवीन घर पहुंचा तो पूरा परिवार भावुक हो उठा। वहीं घर पहुंचने की खुशी में नवीन की आंखें भी छलक गई। परिवार वालों ने अपने लाल का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। मां ने अपने लाल के घर पहुंचने की खुशी में उसके मनपसंद पकवान बनाकर रखे थे। वहीं बहनों ने भी अपने भाई की आरती उतारकर स्वागत किया। नवीन ने बताया कि अफगानिस्तान से भारत तक पहुंचने के लिए उसे लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है। अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों से पूरा विश्व भली प्रकार से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और माता-पिता के आशीर्वाद से वे घर पहुंच गए हैं और भविष्य में फिर कभी अफगानिस्तान नहीं जाएंगे। वहीं नवीन ने यह भी बताया कि वे सुबह 11 बजे दिल्ली से बस के माध्यम से सरकाघाट के लिए आ रहे थे तो उनकी बस की एक अन्य गाड़ी के साथ पानीपत के पास टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर मामूली थी लेकिन इस कारण करीब चार घंटों तक जाम लग गया और उस कारण वे चार घंटा देरी से अपने घर पहुंचे। नवीन ने 7 बजे घर पहुंचना था लेकिन बस रात को 11 बजे सरकाघाट पहुंची।
ये भी पढ़ेः हिमाचल हाईकोर्ट की वकील ने DGP संजय कुंडू पर लगाए संगीन आरोप
लंदन से कतर पहुंचा राहुल बराडी
सरकाघाट का दूसरा बेटा राहुल बराडी सोमवार को लंदन से कतर पहुंच गया है, वहां से उसे आज दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी। राहुल के आज शाम तक घर पहुंचने की सम्भावना है। दोनों के परिजन अपने बेटों के सुरक्षित आने की खुशी में फूले नहीं समा रहे। राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने कहा कि राहुल दुबई से लंदन और वहां से कतर और कतर से दिल्ली के रवाना हो गया है और मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगा और शाम तक राहुल की घर पहुंचने की सम्भावना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group