-
Advertisement
पहलगाम अटैक के बीच अरशद को भारत बुलाने पर नीरज हुए ट्रोल, बोले- मेरी देशभक्ति पर सवाल….
Neeraj Chopra: भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 24 मई को बेंगलुरु में होने वाले इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम को आमंत्रित करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि नदीम ने आमंत्रण स्वीकार नहीं किया और पहलगाम आतंकी हमले के कारण नीरज आलोचना का शिकार बने। नीरज चोपड़ा की पाकिस्तानी एथलीट को आमंत्रण करने के कारण कड़ी आलोचना हुई। अब नीरज चोपड़ा ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि आतंकी हमले के काफी पहले आमंत्रण भेजा गया था। नीरज ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए देश के प्रति अपनी निष्ठा पर सवाल उठाने वालों और उनके परिवार को निशाना बनाने वालों पर गहरा दुख व्यक्त किया।
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) April 25, 2025
नीरज चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया- मैं आमतौर पर कम शब्द बोलने वाला हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसके खिलाफ कुछ नहीं बोलूं, जो मुझे लगता है कि गलत है। बड़ी बात कि देश के प्रति मेरे प्यार पर सवाल किया गया और मेरे परिवार की इज्जत व सम्मान पर बोला गया।
एथलीट को दिया गया न्योता खेल भावना से प्रेरित
नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट में प्रतिस्पर्धा के लिए अरशद नदीम को आमंत्रित करने के मेरे फैसले के बारे में काफी बातें हुईं और इसमें ज्यादातर चिढ़ और अभद्र संदेश थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरशद नदीम को दिया गया निमंत्रण केवल एक एथलीट द्वारा दूसरे एथलीट को दिया गया खेल भावना से प्रेरित न्योता था, ना कि उससे ज्यादा कुछ। नीरज ने बताया कि एनसी क्लासिक का उद्देश्य विश्व के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को भारत लाकर देश को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का केंद्र बनाना था।
भारत में अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स इवेंट
दर असल भारत में विश्व एथलेटिक्स ए-लेवल इवेंट के आयोजक के रूप में नीरज ने दुनिया भर के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ियों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी संभाली थी। अरशद नदीम मौजूदा ओलंपिक चैंपियन हैं, इसलिए नीरज ने उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जो भारत में अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स इवेंट था।
पंकज शर्मा
