-
Advertisement
भोरंज के पट्टा में पेड़ से लटका मिला नेपाली का शव
हमीरपुर । भोरंज ब्लॉक के पट्टा में नेपाली का शव पेड़ से लटका पाया गया है। लोगों ने आज सुबह पट्टा बाजार में मंदिर के समीप पेड़ से लटके शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह हत्या भी हो सकती है, क्योंकि पेड़ से लटके हुए युवक के पांव जमीन से लगे हुए थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
शव की पहचान गणेश पुत्र रत्न चंद निवासी नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी भोरंज शेर सिंह और एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का लग रहा है, पोस्टमार्टम के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश पहले भी कई बार नशे मे धुत हो कर बाजर में घूमता रहता था।
