-
Advertisement
रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म की फर्स्ट लुक जारी, लग रहे हैं बेहतरीन
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त 2022 में शुरू हो जाएगी। फिल्म की फर्स्ट लुक की तस्वीर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की 139वीं जयंती के मौके पर जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स केस: आर्यन खान को मिली क्लीन चिट, NCB को नहीं मिले कोई सबूत
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इस लुक में रणदीप हुड्डा काली टोपी और सावरकर जैसा चश्मा लगाए हुए बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह और आनंद पंडित हैं और फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट @taran_adarsh पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र और सावरकर का फर्स्ट लुक वीर सावरकर की जयंती पर जारी किया गया है। फिल्म निर्माता आनंद पंडित, संदीप सिंह और समखान ने रणदीप हुड्डा के फर्स्ट लुक का अनावरण किया। फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपना वजन भी घटाया है ताकि उनकी सावरकर की भूमिका सभी को पसंद आए।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/1530406127187419138
इस फिल्म की शूटिंग लंदन, महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अलग-अलग लोकेशन पर होगी। फिल्म एक अलग स्पेक्ट्रम से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को उजागर करेगी।
