-
Advertisement
नवविवाहिता ने मायके में लगाया फंदा, ससुरालियों पर आरोप; युवक फंदे पर झूला
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में नवविवाहिता और एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। महिला की शादी आठ माह पहले हुई थी और वह अपने मायके प्रारंपरिक प्रथा अनुसार काला महीना काटने आई थी। इसी दौरान उसने मायके में आत्महत्या कर ली। मामला हमीरपुर जिला के पुलिस थाना भोरंज के तहत सामने आया है। वहीं मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप जड़े हैं और कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह से सुजानपुर (Sujanpur) में एक युवक ने फंदा लगा लिया है। युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था जिसमें उसने लिखा था कि मुझसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना फिर मिलेंगे और फिर फंदे पर झूल गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को कब्जे में लेेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भोरंज के तहत मायके आई विवाहित महिला ने फंदा लगा लिया। जब तक परिजनों को इस बात का पता चलता महिला की जान जा चुकी थी। हालांकि फिर भी परिजन महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल (Private Hospital) ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत के उपरांत कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बता दें कि अवाहदेवी पुलिस चौकी के तहत क्षेत्र की एक महिला जिसकी शादी महज आठ माह पूर्व हुई थीए अपने मायके आई हुई थी। पारंपरिक प्रथा के अनुसार नवविवाहिता का काला महीना काटने के लिए अपने मायके आना पड़ता है। नवविवाहिता भी इसी प्रथा का पूरा करने के लिए मायके आई थी। इसी दौरान महिला ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं इस बारे में अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी भोरंज जगपाल गुलेरिया ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मायका पक्ष के बयान कलमबद्ध करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः एक महीने बाद मिला जोगिंद्रनगर की ज्योति का गला-सड़ा शव, पति गिरफ्तार
इसी तरह से सुजानपुर के वार्ड नंबर-8 के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह तकरीबन 11 बजे गली से गुजर रहे लोगों ने रस्सी से झूलते हुए युवक को देखा। मृतक युवक की पहचान समल बंटा पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (Medical Collage Hamirpur) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक ने पिछले रात को व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया था जिसमे उसने लिखा था कि मुझसे कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना फिर मिलेंगे और सुबह लोगों ने युवक को इस हालत में पाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

