-
Advertisement
नए साल का तोहफाः कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें नई कीमतें
नई दिल्ली। आज से नए साल (New Year) 2024 की शुरुआत हो गई है और साल के पहले दिन ही सरकारी तेल कंपनियों ने लोगों को सस्ते सिलेंडर का तोहफा दिया है। तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम कम कर दिए हैं। आपको बता दें कि साल के आखिरी महीने में 2 बार LPG सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं। कंपनियों ने नए साल के पहले दिन 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दाम 1.50 रुपए कम किए हैं।
दिल्ली में सिलेंडर की कीमत
1 जनवरी को राजधानी दिल्ली से मुंबई तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Price of Gas Cylinder) कम किए गए हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में 19 KG वाला सिलेंडर 1,755.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत राजधानी में 1,757 रुपए थी। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1.50 रुपए कम होकर 1,708.50 रुपए हो गई है। उधर कोलकाता, में 19 KG वाला सिलेंडर 50 पैसे सस्ता होकर 1,869 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 4.50 रु. की कटौती हुई हैं। यहां अब 19 KG वाला गैस सिलेंडर 1,924.50 रुपए में मिल रहा है।
22 दिसंबर को हुई थी बड़ी कटौती
इससे पहले 22 दिसंबर को भी तेल कंपनियों ने क्रिसमस और नए साल का तोहफा लोगों को दिया था। उस वक्त 19 KG वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 30.50 रुपए कटौती की गई थी। आपको बता दें कि 14 कि.ग्रा वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। लंबे समय से उनके दामों में कोई कटौती नहीं हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

