-
Advertisement
Big Breaking : ब्लैक फंगस ने हिमाचल में ली दो की जान-आईजीएमसी में थे भर्ती
शिमला। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों के बीच हिमाचल में पहली बार ब्लैक फंगस ( Black fungus) से जान गंवाने के मामले सामने आए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी ( IGMC) में ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत ( Death)हो गई है। इनमें एक हमीरपुर व दूसरा सोलन जिला के सोलन के कसौली क्षेत्र का रहने वाला है। इन दोनों मरीजों को को डाइबीटीज़ कीटोअसिडोसिस था और ब्लैक फ़ंगस उनके ब्रेन तक पहुंच गया था।
हमीरपुर के नादौन के 38 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार कोआईजीएमसी रेफर किया गया था जबकि 49 वर्षीय कसौली निवासी को 22 मई को आईजीएमसी लाया गया था। आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक ने ब्लैक फंगस से दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों मौतें गुरुवार देर शाम को हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बहुचर्चित गुड़िया रेप-मर्डर केस की सुनवाई 3 जून तक टली,सजा पर होना हैं अंतिम फैसला
जाहिर है गुरुवार शाम को हमीरपुर से दो लोगों को आईजीएमसी रेफर किया था। रेफर किए गए ये दोनों मरीज कोरोना पॉजिटिव( Corona positive)है। इन में एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी आईजीएमसी में ब्लैक फंगस के तीन मरीज दाखिल है। इसके अलावा टांडा मेडीकल कॉलेज में भी ब्लैक फंगस के मरीज उपचाराधीन है।
क्या है ब्लैक फंगस के लक्षण
ब्लैक फंगस के लक्षणों में बुखार आना, सिर दर्द होना, खांसी, सांस फूलना, नाक बंद होना, नाक में म्यूकस के साथ खून आना, आंख में दर्द, आंख फूल जाना, दिखना बंद होना या कम होना, चेहरे में एक तरफ दर्द, सूजन या शरीर का सुन्न पड़ जाना, दांत में दर्द, दांत हिलने लगना, चबाने में दर्द, उल्टी, खांसने में बलगम में खून आना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल जाएं और विशेषज्ञ से जांच करवाएं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

