-
Advertisement
हिमाचल के जिला कांगड़ा में पशुशाला जलकर राख, 24 मवेशी जिंदा जले
इंदौरा। हिमाचल के जिला कांगड़ा (Kangra) में एक पशुशाला (Cowshed) में आग भड़कने से 24 मवेशी जिंदा जल गए (24 Cattle Burnt Alive) हैं। यह हादसा उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत देर रात को हुआ। इस आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। इस आगजनी में ग्राम पंचायत घंडरां के वार्ड नंबर-7 मंड घंडरां के रहने वाले नूर हुसैन की 5 भैंसें, 2 कटड़ियां, एक बकरी और लाल हुसैन की 5 भैंसें, 2 गाय व 3 बकरियां व बीरू दीन की 5 भैंसें व एक गाय सहित कुल 24 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं नूर हुसैन की एक भैंस घायल बुरी तरह से झुलस (Scorched) गई है। आग लगने से न केवल पशुशाला राख हो गई बल्कि कच्ची रसोई (Kitchen) व उसमें रखी खाद्य सामग्री, पास ही घास ढोने के लिए बैलगाड़ी, 2 चारपाई व अन्य सामान भी जल गया है।
यह भी पढ़ें:चंबा में सर्द रातों में खुले आसमान तेल आए दो परिवार, आग ने जला डाले आशियाने
आग कैसे लगी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान जुगल किशोर व उपप्रधान अजीज मोहम्मद घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सूचना प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग को दी। वहीं एसडीएम इंदौरा विनय मोदी, तहसीलदार विनोद टंडन, क्षेत्रीय कानूनगो चंद्रेश कुमारी, पटवारी विजय ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन किया। प्रशासन द्वारा उक्त तीनों प्रभावितों को 25-25 हजार रुपए सहित कुल 75 हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की गई है। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी को 2 दिन के भीतर नुक्सान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

