-
Advertisement
#Corona Breaking: हिमाचल में अब तक 87 मामले और 154 हुए ठीक-दो की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 87 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 31, शिमला में 20, कांगड़ा (Kangra) व सिरमौर में 12-12, सोलन में 8 व बिलासपुर और चंबा में दो-दो मामले सामने आए हैं। वहीं आज 154 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी के 50, शिमला के 32, सोलन के 29, बिलासपुर के 20, ऊना के 11, सिरमौर के 7 व चंबा (Chamba) के 5 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी और शिमला में एक-एक की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 18609 पहुंच गया है। अभी 2573 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 15747 लोग कोरोना से जंग जीते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में Corona को लेकर क्या राहत की बात-आज कितने मामले और कितने ठीक- पढ़ें यह रिपोर्ट
हिमाचल में अब तक 1817 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 763 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1035 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से अब तक 19 पॉजिटिव मामले हैं। पिछले कल के 54 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 3 लाख 42 हजार 013 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें से तीन लाख 22 हजार 315 नेगेटिव (Negative) रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


