-
Advertisement
Video: 95 की उम्र में दादी का कमाल! गजब रिएक्शन के साथ दौड़ाई कार
Viral News: कहते हैं सीखने को कोई उम्र नहीं होती, जिसमें सीखने की चाह है वह व्यक्ति आखिरी सांस तक कुछ ना कुछ सीखता ही रहता है। अब ऐसी ही सीखने की चाह एक 95 साल की दादी को है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप दादी को बड़े मस्त अंदाज में कार चलाते हुए देख सकते हैं। कार को दौड़ाते हुए दादी गजब के रिएक्शन भी देती हैं। वीडियो देखकर एक चीज तो साफ है कि उम्र महज एक नंबर है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) अपने पोते के साथ गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठी नजर आ रही है और मजे से अपने पोते के साथ बातचीत कर रही है। पोता जहां उनसे पूछता है कि आपने पहले गाड़ी चलाई है तो दादी इस पर मजेदार जवाब देती है। इसके बाद पोता पूछता है कि और क्या-क्या चलाया है। जिस पर दादी बंदूक का नाम लेती है और इस तरह की बातचीत के साथ ये वीडियो खत्म हो जाता है।
https://twitter.com/AlongImna/status/1756581334623953229
आपको बता दें कि ये वीडियो नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री, तेमजेन इमना अलोंग (Temjen Imna Along) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए मंत्री ने लिखा, ‘दादी जी is ROCKING at the age of 95!’ वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दादी जी ने माहौल बना दिया। दूसरे ने लिखा कि दादी की ड्राइविंग और उनकी चटपटी बातें’। अन्य ने लिखा, ‘दादी का एनर्जी लेवल अलग ही नजर आ रहा है।
