-
Advertisement
प्लेन से कूदा नहीं था, सीट समेत बाहर गिर गया…’, रमेश विश्वास कुमार ने पीएम मोदी को बताया
Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले। इस विमान हादसे में एकमात्र जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार से भी पीएम ने मुलाकात की। विश्वास ने कहा – मैं विमान से कूदा नहीं था बल्कि सीट समेत विमान से बाहर आ गया था।
बता दें कि फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई है। लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1.38 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकरा गया। हादसे के कुछ घंटों के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि खून से लथपथ विश्वास कुमार एंबुलेंस की ओर जा रहे हैं।
▪️ Prime Minister @narendramodi visits Civil Hospital in Ahmedabad to meet the survivor of the #AirIndia plane crash and others injured in the incident @MoCA_GoI @MIB_India @DDNewslive pic.twitter.com/twFbDy19K6
— PIB India (@PIB_India) June 13, 2025
विश्वाश कुमार रमेश 40 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक हैं, जो भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे। वे अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यूके लौट रहे थे। विश्वाश 11 नंबर में बैठे थे, जबकि उनके भाई विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। विश्वाश ने बताया, उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद एक तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत तेजी से हुआ। हादसे के बाद जब मुझे होश आया तो मैंने देखा कि मेरे चारों तरफ लाशें पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
