-
Advertisement
![Pushpa-2](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Pushpa-2.jpg)
Pushpa 2 का दूसरा गाना Angaaron रिलीज, पुष्पा और श्रीवल्ली की जोड़ी ने मचाया तहलका
Pushpa 2 Angaaron Song: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में है। आज फिल्म का दूसरा गाना ‘अंगारों’ (Angaaron) रिलीज हुआ है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (Allu Arjun And Rashmika Mandana) का रोमांस देखने को मिला। पुष्पा और श्रीवल्ली की जोड़ी ने एक बार फिर तहलका मचा दिया है। ‘अंगारों’ के रिलीज होते ही फैन्स का एक्साइटमेंट आसमान छूता दिख रहा है और गाना इंटरनेट पर खूब गूंज रहा है।
6 भाषाओं में बनाया गया है गाना
‘अंगारों’ गाने को 6 भाषाओं में बनाया गया है और इसे श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है। सोशल मीडिया पर लोग श्रेया घोषाल की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को लोगों ने खूब प्यार दिया था, इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस गाने पर खूब रील्स बनाई थी और इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक चार करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा 2’ 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका फर्स्ट पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब पुष्पा 2 के लिए भी फैंस बहुत उत्साहित हैं।