-
Advertisement
Rajya Sabha Elections: अनुराग शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सुक्खू बोले- पार्टी ने आम कार्यकर्ता को कैंडिडेट बनाया
Anurag Sharma filed Nomination: हिमाचल से एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अनुराग शर्मा से सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उन के मंत्रिमंडल के सहयोगियों व विधायकों की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी ने इस बार कोई नामांकन नहीं भरा और अनुराग शर्मा इकलौते उम्मीदवार हैं। ऐसे में वो निर्विरोध राज्यसभा पहुंचेंगे।
सपने में भी नहीं सोचा होगी कि वो राज्यसभा जाएंगे
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि एक आम आदमी का नाम राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। कांग्रेस हाई कमान ने ऐसे कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया जो कांग्रेस की विचारधारा से पिछले 30 वर्षों से पार्टी से जुड़े हैं। जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगी कि वो राज्यसभा जाएंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक युवा चेहरे पर विश्वास जताया है। इससे कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ेगा।
हिमाचल से एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @vidit_congress @SukhuSukhvinder @virbhadrasingh @Jairam_Ramesh @kcvenugopalmp @Naresh_HPCC @dprhp @CMOFFICEHP pic.twitter.com/bmz8hNn93l
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 5, 2026
कांग्रेस विधायक दल की बैठक
इससे पहले कांग्रेस ने 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई थी। लेकिन सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तय समय पर नहीं पहुंच पाए, वह राज्य सचिवालय में ही थे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। सुक्खू दोपहर 2.23 बजे विधानसभा पहुंचे, यहां विधायकों के साथ बैठक के बाद 2.40 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंच गए।
संजू चौधरी
.हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
