-
Advertisement
एआर रहमान की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के अस्पताल में करवाया गया भर्ती
AR Rahman Hospitalised : बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (Music composer AR Rahman)की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के बाद एआर रहमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेन्नई में अपने घर पर रुके एआर रहमान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती कराया गया है। यहां एआर रहमान की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे का हेल्थ अपडेट भी अस्पताल जारी कर सकता है। एआर रहमान हाल ही में जब विदेश से वापस लौटे तो उन्हें गर्दन में काफी दर्द महसूस हो रहा था, इसके बाद उन्हें सीने में दर्द की शिकायत भी होने लगी।
पूर्व पत्नी भी थी कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती
58 साल के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ महीने पहले काफी सुर्खियों में थे। बता दें कि कुछ दिन पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थी। अब एआर रहमान को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। अपनी पूर्व पत्नी के बीमार होने के बाद एआर रहमान (AR Rahman)ने भी बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ‘कुछ दिन पहले सायरा रहमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी। इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, उनका एकमात्र ध्यान जल्दी ठीक होने पर है। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता और समर्थन की गहराई से सराहना करती हैं और अपने कई शुभचिंतकों और समर्थकों से उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करती हैं।’
पंकज शर्मा
