-
Advertisement

Sirmaur: शिलाई के जवान बलवीर ठाकुर को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
शिलाई। उपमंडल शिलाई के झकांडों निवासी जवान बलवीर सिंह ठाकुर का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के साथ तमसा नदी के तट पर अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया। सैकड़ों ग्रामीणों, परिजनों, सेवानिवृत सैनिकों, शासन प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। गौरतलब है कि गत 15 जनवरी को फौजी बलवीर सिंह ठाकुर सड़क दुर्घटना (Road Accident) में बुरी तरह घायल हो गया था। उनका इलाज आर्मी अस्पताल (Armi Hospital) चंडी मंदिर में चल रहा था, जिन्होंने बीते दिन दम तोड़ दिया था। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व जवान (army soldiers) बलवीर ठाकुर का शव सूबेदार कैलाश चंद और 5 जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव झकांडो पहुंचाया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका तमसा नदी के किनारे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal : दो जवानों ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई
इस मौके पर फौजी के पिता मोहन सिंह ठाकुर, माता सुखदेवी, पत्नी फुलमा देवी, भाई वीरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, सुरेश ठाकुर के अलावा एसडीएम शिलाई हर्ष हरविंदर सिंह नेगी, निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, पूर्व सैनिक देवेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, चमेल सिंह नेगी, चतर सिंह शर्मा, दलीप सिंह नेगी, राजेंद्र छींटा, विक्रम सिंह, इंदर सिंह नेगी व रण सिंह मौजूद रहे। इस घटना से समूचे शिलाई क्षेत्र में मातम पसर गया है। शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान व पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। बता दें कि फौजी बलबीर ठाकुर लगभग 25 वर्ष के थे। 28 जनवरी 2016 को आरआर रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। 15 जनवरी को सड़क हादसे के बाद बीते दिन उनकी उपचार के दौरान चंडीगढ़ में सेना के अस्पताल में मौत हो गई थी।