-
Advertisement
हिमाचल में बिगड़ा मौसम: शिमला , कांगड़ा मंडी में जोरदार बारिश , तेज तूफान
Himachal Weather: हिमाचल में आज मौसम के मिजाज बिगड़े हुए है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह जोरदार बारिश हुई है। राजधानी शिमला की बात करें तो सुबह के वक्त यहां पर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गई। जिसके चलते सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने और और कामकाजी लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई।
चार जून तक खराब बना रहेगा मौसम
हालाकि अभी भी मौसम बिगड़ा है। मंडी ,कांगड़ा और इसके आसपास के इलाकों में भी मेघ जमकर बरसे। कई जगहों पर तूफान भी आया है। इस बीच मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे तक शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिला में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में चार जून तक मौसम खराब बना रहेगा।
ऑरेंज अलर्ट जारी
31 मई को मौसम और अधिक खराब होने की संभावना है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
