-
Advertisement
तरनतारन में नहर की सफाई के दौरान मिला जिंदा Bomb; BSF के जवानों ने किया डिफ्यूज
तरनतारन। पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब, यहां एक नहर में जिंदा बम (Live Bomb) मिला, जिसके बाद पुलिस (Police) को बम मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी इसकी जानकारी दे दी। वहीं जिंदा बम मिलने का पता चलते ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर पहुंच कर बम को डिफ्यूज कर दिया है।
जिंदा बम को खेत में गहरा गड्ढा खोदकर डिफ्यूज किया गया
रिपोर्ट्स के अनुसार जिले में स्थित कस्बा भीखीविंड से जिंदा बम मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एक नहर की सफाई के दौरान मनरेगा मजदूरों को जिंदा बम मिला। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने तुरंत ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी इसकी जानकारी दे दी।
यह भी पढ़ें: Una: दर्जी की दुकान में लगी भीषण आग, अंदर रखा सामान जलकर हुआ राख
बम होने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में तरनतारन पुलिस ने तुरंत सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बुलाकर इस जिंदा बम को खेत में गहरा गड्ढा खोदकर डिफ्यूज कर दिया। बम को डिफ्यूज (Diffuse) करने के दौरान बम का धमाका (Blast) हुआ, जिससे इलाके के लोगों में भी डर का माहौल बन गया है।
तरनतारन से पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले
बता दें कि तरनतारन से सामने आया अपने तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी तरनतारन में कई बार बम मिल चुके हैं और बम ब्लास्ट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। पिछले साल ही सितंबर के महीने में पंजाब के तरनतारन में बम ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में कई लोगों की जान गई थी। वहीं जांच में सामने आया था कि आतंकियों के जरिए कराए गए इस ब्लास्ट में कई नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।
