-
Advertisement
दूल्हे को देख दुल्हन भी अपने को ना रोक पाई,मेहमानों के सामने ही कूद-कूदकर हो गई शुरू
Bride Groom Dance Video: शादियों का सीजन आने ही वाला है,जगह-जगह तैयारियां चल रही हैं। इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन के के कई वीडियो अभी से वायरल होने लगे हैं। आज भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल जबरदस्त तरीके से डांस करते हुए नजर आ रहा है।
इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना पति पत्नी के 🤣😱😂 pic.twitter.com/3tJYRkGixM
— ☆❣️ 𝑵𝒊𝒌𝒊𝒕𝒂 𝑸𝒖𝒆𝒆𝒏❣️☆ (@Ks_Jaatni) October 3, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा, दुल्हन को घर लाता है, जैसे ही घर के पास ढोल की आवाज गूंजती है, दूल्हे के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं, वह पूरे जोश के साथ उछलते-कूदते हुए नाचने लगता है। उसके डांस स्टेप्स इतने जोरदार होते हैं कि वहां मौजूद लोग भी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना मित्रा बज रहा होता है, जिसकी बीट्स पर दूल्हा और भी जोश में दिखता है। वह किसी की परवाह किए बिना पूरी मस्ती से डांस करता है। तभी दुल्हन भी अपने घूंघट को हल्का सा सरकाकर उसके साथ कदम मिलाने लगती है। दुल्हन का यह अंदाज देखकर हर कोई खुश हो उठता है। दोनों डांस करने में इतने डूब जाते हैं कि मानो बाकी दुनिया उनके लिए थम सी गई हो।
दूल्हा- दुल्हन का अंदाज बेहद प्यारा दिखा
दूल्हा .दुल्हन का ये वाला अंदाज़ बेहद प्यारा दिखता है। परिजन भी उन्हें देखकर तालियां बजाते हैं और माहौल और भी उत्साह से भर जाता है। वीडियो को एक्स पर @Ks_Jaatni नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
-पंकज शर्मा
