-
Advertisement
सीबीएसई में 124 पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई- ये रही लास्ट डेट
CBSE Recruitment 2025: क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके पास एक अच्छा मौका है जिसका फायदा उठाकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में नौकरी हासिल कर सकते हैं। 100 से ज्यादा पदों पर सीबीएसई की ओर से भर्ती की जा रही है। ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के तहत कुल 124 पदों पर भर्ती निकाली है जिनमें प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय सर्विस से जुड़े पद शामिल हैं। अब सीबीएसई ने ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 22 दिसंबर से बढ़ाकर 27 दिसंबर, 2025 कर दिया गया है।
आयु-सीमा-उम्मीदवारों की आयु-सीमा की गणना 22 दिसंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कौन-कौन से पद हैं शामिल
ग्रुप ए: असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स/ट्रेनिंग/स्किल एजुकेशन), अकाउंट्स ऑफिसर।
ग्रुप बी: सुपरिंटेंडेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर।
ग्रुप सी: जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट।
जरूरी योग्यता
ग्रुप-ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएड, एमएड या इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, अकाउंट आदि विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
ग्रुप-बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से 300 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
सीबीएसई में ग्रुप-ए, बी या सी के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे मोबाइल नबंर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्टेशन कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अब परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
पंकज शर्मा
