-
Advertisement
सुजानपुर होली उत्सव में हंगामा: बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
National Level Sujanpur Holi Festival: राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसी बीच मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान की प्रस्तुति के दौरान हंगामा हो गया।
सुजानपुर होली मेले में सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी सिंगर बब्बू मान को देखने के लिएभीड़ उमड़ पड़ी और भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके। #hamirpur #sujanpur #HoliFestival #Celebration #BabbuMaan #hamirpurpolice #lathicharge pic.twitter.com/wK3k8hpfVG
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 2, 2026
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी पंडाल में मौजूद रहे
बब्बू मान को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा सके। हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ठाकुर भीड़ को रोकने के लिए स्वयं मैदान पर उतरे और पुलिस कर्मचारियों को हुड़दंग बचाने वालों के खिलाफ लाठी चार्ज करने की आदेश दिए। पुलिस कर्मचारियों ने आदेश मिलते ही भीड़ पर लाठी चार्ज करना शुरू किया जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस समय यह लाठीचार्ज हो रहा था। उसे समय प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी पंडाल में मौजूद रहे।
हॉरमनी ऑफ पाइन्स ने भी दी प्रतुति
बब्बू मान ने एक के बाद एक पंजाबी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात तक खूब डांस किया। बब्बू मान से पहले हॉरमनी ऑफ पाइन्स ने भी एक से बढ़कर एक हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से युवा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
