-
Advertisement
Cloudsburst | Karsog | Big Breaking
मंडी जिले में देर रात तबाही मची है। । कुट्टी बाइपास, पुराना बस अड्डा, थुनाग और गोहार में रात से तेज बारिश हो रही है। गोहर में 2 घरों के साथ 9 लोग पानी में बह गए। धर्मपुर के स्याठी गांव समेत अलग-अलग जगह हुए लैंडस्लाइड की वजह से 20 से ज्यादा घर मलबे में दब गए, कुछ फ्लैश फ्लड में बह गए।सुकेती खड्डा समेत अन्य नाले भी उफान पर हैं। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। कुकलाह में कई घर और माता कश्मीरी मंदिर बह गया। प्रशासन की टीमें रात से लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई हैं। बारिश को देखते हुए मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंट तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
