-
Advertisement
CM जयराम की रथयात्रा की डेट टली, नवरात्र से शुरू होगी अब यात्रा
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार (Himachal Government) की पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती रथयात्रा तैयारियां पूरी न होने के कारण दो अक्तूबर से आगे टल गई है। अब यह रथयात्रा नवरात्र में किसी शुभ मुहूर्त में शुरू हो सकती है। इस रथयात्रा में जयराम सरकार (Jairam Government) के साथ-साथ बीजेपी संगठन की भागीदारी रहेगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और हिमाचल प्रदेश बीजपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि इस रथयात्रा को महज सरकारी कार्यक्रम ना माना जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की पूर्व प्रभारी रजनी पाटिल राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई
इसके लिए बीजेपी (BJP) के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों को कमर कसने के लिए कहा गया है। बता दें कि सरकार और संगठन इस रथयात्रा को उपचुनाव में अपनी जीत और अगले साल के मिशन रिपीट के लिए भुनाना चाह रही है। जयराम सरकार प्रदेश के पूर्ण राज्य के दर्जा के 50वें साल को धूमधाम से मनाना चाहती है। जिस कारण वह कई कार्यक्रम कर रही है। वहीं, इस रथ यात्रा में हिमाचल की विकास यात्रा दर्शाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा प्रभारियों ने प्रदेश और जिला पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
