-
Advertisement
सीएम सुक्खू पहुंचे दिल्ली, हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल हुई तेज
Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन और नए प्रदेशाअध्यक्ष की तैनाती को लेकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंच गए हैं। गत दिवस शिपकी ला पास को पर्यटन गतिविधियों के लिए खोलने के बाद सीएम शिमला पहुंचे और उसके बाद सीधे दिल्ली रवाना हो गए। जाहिर है डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहले से ही दिल्ली में है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसके बाद कल सीएम सुक्खू के दिल्ली पहुंचते ही सियासी पारा फिर गरम हो गया है। माना जे रहा है कि नए प्रदेशाअध्यक्ष की तैनाती को लेकर वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
चर्चा है कि मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह ने संगठन जल्दी बनाने की मांग की। कांग्रेस संगठन और नए अध्यक्ष को लेकर भी विस्तृत चर्चा की है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने केसी वेणुगोपाल ,प्रियंका गांधी, वहीं विक्रमादित्य सिंह ने भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान इन नेताओं को 23 जून को वीरभद्र जयंती पर शिमला में रखे कार्यक्रम के लिए न्योता दिया है। सूत्र बताते हैं कि विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान संगठन और अध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि जल्द नया संगठन और अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।
गुटबाजी हो रही हावी
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पसंद का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। मगर हॉली लॉज गुट सुक्खू के सुझाए नामों पर सहमत नहीं है, क्योंकि सीएम और पार्टी अध्यक्ष दोनों एक ही खेमे का लगाने का मतलब दूसरे गुट की पूरी तरह अनदेखी कर देना है। यह बात हाईकमान भी समझ रहा है। इसी वजह से सात महीने से नया संगठन नहीं बना पा रहा।
पंकज शर्मा
