-
Advertisement

दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू- गृह मंत्री अमित शाह से मांगीं PDNA ग्रांट, प्रदेश में जल्द बनेगा नया संगठन
CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)दिल्ली दौरे से वापस लौट आए है। बजट सत्र (Budget Session)में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे सीएम ने कहा कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से केंद्र से जल्द पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (PDNA) 2023-24 का पेंडिंग बजट जारी करने का आग्रह किया और नशे की समस्या को लेकर भी चर्चा की।
गृह मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)से मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री से वर्ष 2023 24 के लिए PDNA की राशि जल्दी जारी करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नशे की समस्या पर भी गृह मंत्री से चर्चा की है। सीएम ने कहा कि गृह मंत्री की ओर से उन्हें इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा
वहीं, संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जल्द नया संगठन बनाया जाएगा। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने जल्दी संगठन बनाने का आश्वासन दिया है। सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। इसे लेकर पार्टी प्रभारी ने सबके साथ चर्चा कर ली है। हाल ही में हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल प्रदेश दौरे पर आई थीं। उन्होंने सभी नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा की है। जैसे ही हाईकमान से मंजूरी मिलेगी, एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बात करेंगे
शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज सुबह एक संभावित हादसा टलने की घटना पर सीएम ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से बात करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
संजू चौधरी