-
Advertisement
हिमाचल के एक MLA जिन्हें फल बांटकर आए वो निकले Positive,14 दिन के लिए हुए Home Quarantine
नालागढ़ । कोरोना संकट (Corona crisis) के बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल से अवैध तरीके से एक ट्रक में सवार होकर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नालागढ़ पहुंचे 59 लोगों को पुलिस ने पकड़कर मानपुरा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा था। इसके बाद बीते कल यानी बुधवार को दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी (Doon MLA Paramjit Singh Pammi) व नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर (Former MLA from Nalagarh KL Thakur) इसी क्वारंटाइन सेंटर में फल बांटने गए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर Corona का साया, अब Hamirpur में पांच Positive, आज का स्कोर बढ़कर हुआ 16
यहां रखे गए सभी लोगों के बीते कल ही कोरोना सैंपल लिए गए थे,आज सुबह आई रिपोर्ट में इनमें पांच पॉजिटिव (Positive) पाए गए। उसके बाद विधायक व पूर्व विधायक को एहतियात के तौर पर 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन (Home quarantine) किया गया है। इस बात की पुष्टि तहसीलदार ऋषव शर्मा ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

