-
Advertisement
सुजानपुर में दुकान में आग, सब्जी, तिरपाल सहित अन्य सामान जलकर राख
Fire in Shop: हमीरपुर से तहत सुजानपुर में आग ( Fire) लगने की घटना सामने आई है। सुजानपुर के तहत ब्यास नदी के पुल के पास बुधवार रात एक सब्जी की दुकान (Vegetable shop) में आग लग गई। आग से दुकान में रखी सब्जी, तिरपाल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार को लगभग 50 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एक घंटे बाद पाया आग पर काबू
जानकारी के अनुसार ब्यास नदी के पुल के पास बीड बगेहड़ा निवासी संतोष कुमार की सब्ज़ी की दुकान में आग लग गई । दुकान में आग लगने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर जा चुका था। लोगों ने आग लगी देखी को फायर ब्रिगेड (Fire Brigade)को सूचित किया।मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
अशोक राणा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel
