-
Advertisement
चंबाः पेयजल पाइप लाइन ठीक करते पहाड़ी से गिरे पत्थर, फीटर की गई जान
Last Updated on June 16, 2022 by Vishal Rana
चंबा। हिमाचल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में चंबा में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कर रहे जल शक्ति विभाग के एक फीटर की पत्थर लगने से मौत हो गई है। फीटर की पहचान प्यार सिंह पुत्र चतरों राम निवासी टिपरा, साच के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः सड़क से अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, एक की गई जान
बताया जा रहा है कि जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को दुरुस्त कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर पहाड़ी से पत्थर आकर उन पर गिर गए। एक पत्थर प्यार सिंह के सिर पर लगा और उसके दोनों साथियों को भी चोट आई। गंभीर अवस्था में प्यार सिंह को चंबा अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित किया गया। उसके साथियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
—