-
Advertisement
तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही, 28 जवान लापता; बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट
Nepal Flash Flood: चीन के तिब्बत क्षेत्र से आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने नेपाल के रसुवा जिले में भीषण तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों में कई घर, बाजार और इंफ्रास्ट्रक्चर बह गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा के बाद नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के 28 जवान लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ का खतरा भारत तक पहुंच गया है, जिसके चलते बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
नेपाल के रसुआ जिले में तिब्बत से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में वाहन और अन्य सामान बाढ़ के तेज बहाव में बह गए हैं. कई जलविद्युत परियोजनाओं और बस्तियों को भी नुकसान पहुंचने की भी खबर है.
Nepal #Nepal pic.twitter.com/pK2OPcuLa3— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) August 26, 2026
नेपाल में भारी नुकसान, हेलिपैड भी बहा
बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन, सड़कें और एक पुल बह चुका है। रसुवागढ़ी, स्याब्रुबेसी और टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी संपर्क से बाहर हैं। नेपाल पुलिस के 19 और APF के 9 जवान बाढ़ के बाद से लापता हैं। बाढ़ से एक जलविद्युत परियोजना पूरी तरह बह गई है, जबकि चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। टिमुरे में फंसे लोगों को निकालने भेजा गया सेना का हेलिकॉप्टर भी लैंड नहीं कर सका, क्योंकि स्थानीय हेलिपैड पानी में बह चुका था। पायलट के अनुसार, ऊपर से देखने पर टिमुरे गांव का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह गायब नजर आ रहा था।
प्रशासन और सरकार का कदम
नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह ने सेना और पुलिस की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य में झोंक दिया है। जिला प्रशासक नरेंद्र परियार ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर और गांवों के बहने की सूचना है, लेकिन भारी जान-माल के नुकसान का सटीक आंकड़ा मिलना अभी बाकी है। भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
नेपाल में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की। pic.twitter.com/GTaXq0ABLP
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) August 26, 2026
बिहार के 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट
भोटेकोशी नदी आगे जाकर नेपाल की त्रिशूली और फिर भारत में गंडक नदी के रूप में बहती है। इसे देखते हुए बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने गंडक नदी में करीब 3 मीटर (लगभग 10 फीट) ऊंची फ्लैश फ्लड वेव आने की चेतावनी दी है। हाई अलर्ट पर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर जिले रखे गए है। बिहार प्रशासन ने नदी के तटीय इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और संबंधित जिलों के अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
